cji list

supreme court ke mukhya nyayadhish |सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची

Share your love

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सूची | list of chife justice of india

किसी भी लोकतांत्रिक देश में न्यायपालिका का की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसमें से सर्वोच्च न्यायालय देश की सबसे बड़ी अदालत होती है। आज के इस लेख में सर्वोच्च न्यायालय की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी एवं अभी तक के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों की सूची आदि के बारे में हम बात करेंगे।

 

उच्चतम न्यायालय का इतिहास 

न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति सहित , उच्चतम न्यायालय भारत का शीर्ष अपीलीय संवैधानिक न्यायिक अदालत है।  उच्चतम न्यायालय 26 जनवरी1950को संविधान के लागू होने के साथ ही अस्तित्व में आया। भारत के संप्रभु ,लोकतंत्रात्मक , गणतंत्र होने के 2 दिन बाद 28 जनवरी 1950 को संसद के चैंबर ऑफ प्रिंसेस में उदघाटन किया गया, इसी कक्ष में न्यायालय ने इसी दिन से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम मुख्य न्यायाधीश के रूप में हीरालाल जे. कानिया को चुना गया।

सन 1958 में न्ययालय को अपने वर्तमान भवन में स्थानातरित किया ,जिसका डिजाइन “गणेश भीखाजी देवलालकर” ने किया ।भवन का निर्माण न्याय की तराजू की छवि के रूप में किया गया है। इसमें कुल 15 कोर्ट रूम है । सबसे बड़ा कोर्ट मुख्य विंग में जिसमे CJI का कोर्ट हैं।

उच्चतम न्यायालय का उपबंध

सर्वोच्चन्यायालय से संबंधित संवैधानिक उपबंध संविधान के भाग 5 के अध्याय 4 में अनुच्छेद 124 से 147 तक में है।

अनुच्छेद 124 उच्चतम न्यायालय की स्थापना और गठन

(1) भारत का एक उच्चतम न्यायालय होगा जो भारत के मुख्य न्यायमूर्ति और जब तक कि संसद विधि द्वारा अधिक संख्या विहित नहीं करती  है, तब तक 33 से अनधिक अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा।

अनुच्छेद 124(1) यह प्रावधान करता है कि उच्चतम न्यायालय एक मुख्य न्यायमूर्ति और 33 अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा। यह सदस्य संख्या प्रारंभ में यानी कि 1950 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति + 7 अन्य न्यायाधीश  से मिलकर उच्चतम न्यायालय का गठन हुआ करता था , संसद ने समय समय पर आवश्यक संशोधन कर  उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के सदस्य संख्या में परिवर्तन किया गया –

 

सन 1956 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति  + 9 अन्य न्यायाधीशों।

1960 में  मुख्य न्यायमूर्ति +12 अन्य न्यायाधीशों

सन 1977 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति +16 अन्य न्यायाधीशों

वर्ष 1986 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति +25 अन्य न्यायाधीशों

सन 2008 में भारत के मुख्य न्यायमूर्ति +30 अन्य न्यायाधीशों

Vars2019 में (वर्तमान में) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति + 33 अन्य न्यायाधीशों से मिलकर उच्चतम न्यायालय का गठन होता है।

भारत के मुख्य न्यायाधीशों की सूची

नामनियुक्ति दिनांकपद धारण की अवधि
1. माननीय न्यायमूर्ति हरीलाल जेकिसुनदास कनिया26/01/195006/11/1951*
2.माननीय न्यायमूर्ति एम.पतंजलि शास्त्री07/11/195103/01/1954
3.माननीय न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन04/01/195422/12/1954
4.माननीय न्यायमूर्ति बिजन कुमार मुखर्जी23/12/195431/01/1956**
5.माननीय न्यायमूर्ति सुधी रंजन दास तक01/02/195630/09/1959
6.माननीय न्यायमूर्ति भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा01/10/195931/01/1964
7.माननीय न्यायमूर्ति पी. बी.गजेन्द्रगढ़कर01/02/196415/03/1966
8.माननीय न्यायमूर्ति ए.के. सरकार16/03/196629/06/1966
9.माननीय न्यायमूर्ति के. सुब्बा राव30/06/196611/04/1967**
10.माननीय न्यायमूर्ति के.एन.वांचू12/04/196724/02/1968
11.माननीय न्यायमूर्ति एम.हिदायतुल्लाह25/02/196816/12/1970
12. माननीय न्यायमूर्ति जे.सी. शाह17/12/197021/01/1971
13.माननीय न्यायमूर्ति एस.एम. सीकरी22/01/197125/04/1973
14.माननीय न्यायमूर्ति ए.एन. रे26/04/197328/01/1977
15.माननीय न्यायमूर्ति एम. हमीदुल्लाह बेग29/01/197721/02/1978
16.माननीय न्यायमूर्ति वाई.वी. चंद्रचूड़22/02/197811/07/1985
17.माननीय न्यायमूर्ति पी. एन. भगवती12/07/198520/12/1986
18.माननीय न्यायमूर्ति आर.एस. पाठक21/12/198618/06/1989**
19.माननीय न्यायमूर्ति ई.एस. वेंकटरामैया19/06/198917/12/1989
20.माननीय न्यायमूर्ति सब्यसाची मुखर्जी18/12/198925/09/1990*
21.माननीय न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा25/09/199024/11/1991
22. माननीय न्यायमूर्ति के.एन. सिंह25/11/199112/12/1991
23.माननीय न्यायमूर्ति एम.एच. कनिया13/12/199117/11/1992
24.माननीय न्यायमूर्ति एल एम शर्मा18/11/199211/02/1993
25.माननीय न्यायमूर्ति एम.एन.वेंकटचलैया12/02/199324/10/1994
26.माननीय न्यायमूर्ति ए.एम. अहमदी25/10/199424/03/1997
27.माननीय न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा25/03/199717/01/1998
28.माननीय न्यायमूर्ति एम.एम. पंची18/01/199809/10/1998
29.माननीय न्यायमूर्ति ए. एस. आनंद10/10/199831/10/2001
30.माननीय न्यायमूर्ति एस.पी.भरूचा01/11/200105/05/2002
31.माननीय न्यायमूर्ति बी.एन.कृपाला06/05/200207/11/2002
32. माननीय न्यायमूर्ति जी.बी. पटनायक08/11/200218/12/2002
33.माननीय न्यायमूर्ति वी. एन. खरे19/12/200201/05/2004
34.माननीय न्यायमूर्ति एस राजेंद्र बाबू02/05/200431/05/2004
35.माननीय न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी01/06/200431/10/2005
36.माननीय न्यायमूर्ति वाई. के. सभरवाल01/11/200513/01/2007
37.माननीय न्यायमूर्ति के जी बालाकृष्णन14/01/200711/05/2010
38.माननीय न्यायमूर्ति एस.एच. कपाड़ियाी12/05/201028/09/2012
39.माननीय न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर29/09/201218/07/2013
40.माननीय न्यायमूर्ति प.सदाशिवम19/07/201326/04/2014
41.माननीय न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ाा27/04/201427/09/2014
42. माननीय न्यायमूर्ति एच. एल. दत्तू28/09/201402/12/2015
43.माननीय न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर03/12/201503/01/2017
44.माननीय न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर04/01/201727/08/2017
45.माननीय न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा28/08/201702/10/2018
46.माननीय न्यायमूर्ति रंजन गोगोई03/10/201817/11/2019
47.माननीय न्यायमूर्ति शरद अरविन्द बोबडे18/11/201923/04/2021
48.माननीय न्यायमूर्ति नूतलपाटि वॆंकटरमण (वर्तमान)24/04/202126/08/2022
49.माननीय न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित27/08/202208/11/2022
50.माननीय न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़09/11/2022वर्तमान 
*मृत्यु
** त्यागपत्र
Share your love